फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The village lies in the silence after the murder , the attacker fled

हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, हमलावर फरार

Sun, 27 Dec 2015 11:20 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 27 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन

गांव रामपुर अमृत निवासी सुनील कश्यप की हत्या के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। इस हत्याकांड को लेकर गांव के लोग कुछ बोलने का साहस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर टूटी पड़ीं चूड़ियां, कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ी खून के धब्बे लगी शर्ट आदि कब्जे में ली है।

विज्ञापन

गांव रामपुर अमृत निवासी सुनील कश्यप की गोली मारकर हत्या होने के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास के लोग घटना के बाबत कुछ बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर टूटी पड़ीं चूड़ियों और खेत में पड़ी खून के धब्बे लगी एक शर्ट बरामद कर कब्जे में ली है। पुलिस को आशंका है कि मौके पर पड़ीं चूड़ियां मृतक की मां की है। पुलिस ने मृतक की मां द्वारा पहनी हुईं कुछ चूड़ियां उतरवाकर कब्जे में ले ली हैं। पुलिस का कहना है कि वह चूड़ियों और शर्ट की जांच करवाएगी। पुलिस को शक है कि मृतक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। बचाने के दौरान ही उसकी मां की चूड़ियां टूट कर बिखरी हैं। उधर, घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के कोई प्रयास नहीं किए। कार्यवाहक एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed