फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The thief entered the house blown 3.12 lakh cash

घर में घुसकर चोर ने उड़ाई 3.12 लाख की नगदी

Tue, 29 Dec 2015 11:01 PM IST
Nuria
Nuria Updated Tue, 29 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरद्वारा अंसार नगर निवासी अब्दुल सकूर के घर में चोर छत के सहारे घुस गए और कमरे में रखी 3.12 लाख रुपये की नगदी चोरी कर भाग निकले। गृहस्वामी ने अपने परिवार के ही एक व्यक्ति पर चोरी का संदेह जताया है। हालांकि उन्होंने घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरद्वारा अंसार नगर निवासी अब्दुल सकूर ने बताया कि 15 दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन छह लाख रुपये में बेची थी। तीन-तीन लाख रुपये की दो गड्डियां बक्से के अंदर रखीं हुईं थी। सोमवार की रात छत पर चढ़कर चोर जीने के रास्ते घर में घुस आया और और बक्से के अंदर रखी एक तीन लाख रुपये की गड्डी व उनकी जॉकेट में रखे 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी बीच आहट होने पर पत्नी नसरीन की आंख खुल गई। उनके आवाज लगाने पर चोर भाग निकला। चोर का मोबाइल व टार्च मौके पर छूट गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल व टार्च उसके परिवार के ही एक सदस्य का है। परिवार के लोग अभी उस पर पैसा वापस लौटाने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed