फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The suicide of teenager tight tampering

छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने की आत्महत्या

Tue, 01 Sep 2015 11:28 PM IST
Jhonabad
Jhonabad Updated Tue, 01 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
The suicide of teenager tight tampering

जहानाबाद देहात के मजरा रामनगर में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर ही कुंडे से लटका मिला है। घर वालों का कहना है कि पड़ोस का ही उनकी ही बिरादरी का एक युवक उसे कई दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था और उस पर साथ भागने का दबाव भी बना रहा था। मंगलवार को दोपहर भी युवक ने रास्ते में उससे छेड़छाड़ की। इससे तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उधर किशोरी की मौत के बाद से आरोपी पक्ष के लोग घर पर ताला डालकर कहीं चले गए हैं।

विज्ञापन

मजरा रामनगर निवासी सोहनलाल ने बताया कि गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री पुष्पा के  साथ छेड़छाड़ करता था और उस पर शादी रचाने का दबाव बना रहा था, लेकिन पुत्री इंकार कर रही थी। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन होने के कारण पत्नी नन्ही देवी मायके गईं थी। पुत्र रतनलाल और रामबहादुर बहुओं को लेकर ससुराल गए थे। वह व उनकी पुत्री पुष्पा देवी घर पर थीं। 29 अगस्त की रात करीब दो बजे आरोपी युवक छत के सहारे घर के अंदर घुस आया और पुत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। पुत्री के शोर मचाने पर वह भाग निकला था। सुबह उन्होंने गांव वालों को पूरी घटना बताई। जिस पर गांव में पंचायत हुई और गांव वालों ने आरोपी युवक को डांट-फटकार कर राजीनामा करवा दिया था।  इस वजह से घर वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे परिवार के सभी लोग खेत पर गए थे। किशोरी गांव में ही अपने दूसरे मकान पर मिट्टी डालकर वापस लौट रही थी। पिता सोहनलाल के मुताबिक रास्ते में आरोपी मिल गया और पुत्री को छेड़ दिया। गांव के ही कुछ लोगों ने आरोपी को छेड़ते हुए देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। वह लोग जब घर पहुंचे तो आरोपी कमरे से निकलकर भाग निकला। कमरे में जाकर देखा तो पुत्री का शव साड़ी के फंदे से कमरे के कुंडे से लटक रहा था। किशोरी का शव लटकते देख घर में कोहराम मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना के बाद से आरोपी व उसके घर वाले अपने घर पर ताला डालकर भाग निकले। सूचना पर सीओ निर्मल कुमार विष्ट, एसओ धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घर वालों व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। सीओ निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राजीनामा होने के बाद घर वालों ने किशोरी को डांट डपट दिया था। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि घर वाले अभी तहरीर आदि देने की स्थित में नहीं हैं। घर वाले जो भी तहरीर देंगे। उसके मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed