{"_id":"57c9ba714f1c1bd5352cb2b8","slug":"the-son-of-former-student-bothering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को परेशान कर रहा पूर्व प्रधान का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को परेशान कर रहा पूर्व प्रधान का बेटा
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान के मनचले बेटे की करतूत से बीए की एक छात्रा का कॉलेज आना-जाना दूभर हो गया है। वह अपने साथियों की मदद से छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। पांच दिन पहले उसने कॉलेज में भी छात्रा से अश्लील हकरतें कीं। पीड़ित छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसमें जान का खतरा भी बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह माधोटांडा रोड स्थित एक निजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। टेंपो से कॉलेज आती-जाती है। इस दौरान एक पूर्व प्रधान का बेटा अपने दोस्त के साथ उसका पीछा करता है। रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की जाती है। विरोध करने पर आरोपी अपहरण की धमकी देता है। आरोप है कि 28 अगस्त को दोनों कॉलेज तक पहुंच गए। वहां गेट पर रोककर अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे हाथापाई की और फिर भाग गए।
एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के घर दबिश भी दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा।