फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The loss of key battles took solace The only way out is sit

अहम की लड़ाई ने छिन लिया सुकून मिल बैठकर ही निकल सकता है रास्ता

Thu, 24 Dec 2015 11:57 PM IST
plibhit
plibhit Updated Thu, 24 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नवी के मुबारक मौके पर जहां देश ही नहीं सारे विश्व में खुशियां मनाई जा रही हैं। वहीं शहर में खुशी के इजहार को निकलने वाले जुलूस में अहम की लड़ाई ने शहर का चैन ओर सुकून छीन लिया। ऐसा दुबारा न हो इसके लिए हम सभी को अभी से प्रयास करने होंगे। बेहतर हो मिल बैठकर इसका कोई रास्ता निकाला जाए जिससे अमन चैन कायम रहे। बुधवार की रात बिना अनुमति के जुलूस निकालने के बाद हुई घटना से लोग आहत हैं। साथ ही इसका समाधान निकालने पर भी चर्चा करने लगे हैं। अमर उजाला ने शहर के प्रमुख लोगों से इस बाबत अपनी राय जानी तो कुछ ऐसी बात निकल कर सामने आई।

विज्ञापन


इस्लाम में जिद वाजिब नहीं
शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी इजहार अहमद बरकाती का मानना है कि शहर में हुआ बवाल अहम (जिद) की लड़ाई का परिणाम है। हमें अपनी जिद छोड़ अमन चैन करने को आगे आना चाहिए। इस्लाम में जिद वाजिब नहीं है।
विज्ञापन


खुशियों का पैगाम देता है त्योहार
दरगाह कानपुरी के हाफिज शहनबाज ने कहा कि त्योहार खुशी और भाईचारे का पैगाम देते हैं। शहर में पिछले 70 सालों से चले आ रहे रिवाज को कायम रखना चाहिए। प्रशासन और धार्मिक गुरुओं को बैठाकर इसका सर्वमान्य हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस पर सबका बराबर हक
कारी अमानत रसूल ने कहा यौमे पैदाइश का त्यौहार किसी एक वर्ग या गुट का नहीं पूरे समाज का है। हर किसी को त्यौहार मनाने और जुलूस मनाने का हक है। नवी के दर पर सभी बराबर हैं। यदि इसका इल्म रखें तो ऐसी दिक्कत ही नहीं आएगी।


बातचीत से हल हो जाते बड़े-बड़े मसले
इमाम संगठन के जिला उपाध्यक्ष हाफिज फईम कहते हैं कि धार्मिक काम मिलजुलकर करना चाहिए। दुनिया में बातचीत से बड़े बड़े मसले हल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इमाम संगठन भी इस मामले में प्रयास कर आइंदा साल में जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकलने का  प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed