फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The information reached fights The police drove the crowd

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने दौड़ाया

Sat, 08 Aug 2015 10:41 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 08 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को भीड़ ने घेर कर धक्का-मुक्की की। खुद को घिरता देख पुलिसकर्मी मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। बाद में दरोगा के साथ पुन: पहुंची टीम ने एक युवक को पकड़ लिया।  

विज्ञापन

शुक्रवार शाम सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज निवासी राधेश्याम का साला अपनी बहन को छोड़ने गांव आया था। यहं किसी बात को लेकर राधेश्याम का अपने साले से विवाद हो गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इसकी सूचना किसी ने सीओ को मोबाइल पर दी। सीओ के निर्देश पर एसओ ने गांव में दो पुलिसकर्मियों को भेजा। बताते है कि गांव पहुंचे पुलिस कर्मियों को नशे में धुत्त युवकों ने घेरकर अभद्रता शुरू कर दी। धक्का मुक्की होने पर खुद को घिरता देख पुलिस कर्मियों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा। अभद्रता की जानकारी पर थाने से एक दरोगा फोर्स को लेकर गांव पहुंचे। इससे पहले पुलिस कर्मियों से अभद्रता का प्रयास करने वाले युवक मौके से खिसक चुके थे। पुलिस राधेश्याम को गिरफ्तार कर थाने ले आई। अन्य पुलिस कर्मियों के गांव पहुंचने पर गांव से भागे पुलिस कर्मियों ने गांव पहुंचकर अपनी बाइक को कब्जे में लिया। एसओ सेहरामऊ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस कर्मियों से कुछ लोगों ने अभद्रता का प्रयास किया था जिस पर पुलिसकर्मी गांव से हट गए थे। उन्होंने बताया कि राधेश्याम को शांती भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed