फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The flight of birds on the orders of the court liberty

अदालत के आदेश पर परिंदों ने भरी आजादी की उड़ान

Mon, 05 Sep 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
यूं तो न्यायालय से इंसान की सजा और रिहाई के आदेश होते ही हैं, लेकिन जिले में परिंदों की आजादी के आदेश का अनूठा मामला सोमवार को सामने आया। कोर्ट के आदेश पर दो दिन पूर्व बरामद करीब चार सौ पक्षियों (तोतों और जंगली कबूतरों) को माला जंगल में छोड़ दिया गया। करीब 400  तोतों व सात कबूतरों के एक साथ आजादी की उड़ान भरते समय वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

दिल्ली में तोता बिक्री करते समय पुलिस ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पहल पर जितेंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने सामाजिक वानिकी प्रभाग के सहयोग से शहर के बारह पत्थर के निकट एक घर में बनी कोठरी में कैद करीब 400 तोते और सात कबूतर बरामद किए थे। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बरामद परिंदों की रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश की गई। कोर्ट ने परिंदों को ऐसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के आदेश दिए, जहां से उन्हें दोबारा न पकड़ा जा सके। कोर्ट के आदेश के बाद डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणमणि त्रिपाठी को अपनी देखरेख में पक्षियों को मुक्त कराने के निर्देश दिए। सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी रेंजर दीनानाथ और सदर कोतवाली के एसएसआई एके सिंह तोते और कबूतरों को लेकर माला जंगल पहुंचे। यहां अधिकारियों की मौजूदगी में इन्हें आजाद कर दिया गया। वनकर्मियों ने इसकी वीडियोग्राफी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed