{"_id":"38a04ddcf35d2d10b7409aee4bb8b033","slug":"the-first-alleged-misconduct-the-agreement-later-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुराचार का आरोप बाद में किया समझौता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले दुराचार का आरोप बाद में किया समझौता
Nuria
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी ही बिरादरी की एक 45 वर्षीय महिला को झांसा देकर घर से बुला ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ एक प्लॉट में दुराचार किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। करीब एक घंटे बाद समझौता करने के बाद पीड़िता ने कार्रवाई से इंकार करते हुए तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन
थाना पर मौजूद एक महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। मंगलवार की रात आठ बजे गांव का ही एक युवक बाइक से उसके घर आया और कहा कि तुम्हारा पुत्र गांव के किनारे स्थित एक प्लॉट पर बुला रहा है। झांसे में आकर वह आरोपी युवक की बाइक पर सवार होकर चली गई। आरोप है कि युवक ने उसे प्लॉट पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। अस्मत लूटने के बाद आरोपी बाइक समेत भाग निकला। रात करीब 10 बजे जब पति घर वापस आए तो उसने पूरी घटना बताई। बुधवार को थाना पहुंचकर उसने पुलिस का तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे दबोच लिया। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी थी। जिस पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में महिला ने समझौता कर लिया और कार्रवाई से इंकार कर तहरीर वापस ले ली। जिस पर आरोपी युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन