फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The fatal attack on the father-son duo village, report

पिता-पुत्र ने ग्रामीण पर किया कातिलाना हमला, रिपोर्ट

Sun, 16 Aug 2015 11:12 PM IST
बिलसंडा।
बिलसंडा। Updated Sun, 16 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The fatal attack on the father-son duo village, report
पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने गांव के ही एक ग्रामीण को निगोही क्षेत्र में घेरकर तमंचे से गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह बाल बाल बच गया। घायल ने निगोही थाने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमखेड़ा जलालपुर निवासी जयवीर सिंह ने निगोही थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह घर लौट रहा था। रास्ते में निगोही थाना क्षेत्र के गांव सिंडिलखेड़ा के निकट उसके गांव के ही धनपाल सिंह अने अपने पिता अहिवरन सिंह के सहयोग से घेर लिया। आरोप है दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी।
विज्ञापन

गोली चलते ही वह बाइक सहित गिर गए। शोर शाराबा सुनकर आसपास गांव के लोग पहुंच गए लेकिन हमलावर फरार हो गए। ने के इरादे से गोली चलाई थी। घटना के मूल में पुलिस को कहना है कि घायल जयवीर ने आरोपी धनपाल के साथ अपनी बेटी का विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बिलसंडा एसओ राजेश यादव का कहना है कि घटना स्थल निगोही थाना क्षेत्र में है लेकिन हमलावर और घायल दोनों ही बिलसंडा क्षेत्र के हैं। इसलिए घटना की पुनरावृत्ति रोकने को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है दोनों पक्षों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed