फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The farmer lives by hanging in Bilsnda

बिलसंडा में किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 08 May 2015 12:03 AM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Fri, 08 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The farmer lives by hanging in Bilsnda
गांव मुड़िया बिलहरा में 55 वर्षीय किसान राजाराम ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उनका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों के मुताबिक राजाराम ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद हो जाने से तनाव में था। उन पर 40 हजार रुपये का कर्ज भी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


राजाराम के बेटे जयराम ने बताया कि उसके पिता बुधवार रात खाना खाने के बाद करीब नौ बजे घर से निकल गए। काफी देर तक वह नहीं लौटे तो उन्हें गांव में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने गांव से करीब एक किमी दूर एक बाग में उनका शव लटका देखा। राजाराम ने अपनी धोती से फंदा लगाकर फांसी लगा ली थी। जयराम ने बताया कि उनकी 10 बीघा जमीन है।
विज्ञापन


इसके अलावा उसके पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति की सात बीघा जमीन भी 25 हजार रुपये में ठेके पर ले रखी थी। यह जमीन लेने के लिए उन्होंने गांव के कुछ लोगों से पांच फीसदी के ब्याज पर 40 हजार रुपये कर्ज पर लिए थे जिसका मासिक ब्याज दो हजार रुपये पड़ रहा था। ठेके पर ली गई सात बीघा जमीन से सिर्फ चार क्विंटल गेहूं निकला। वह इस जमीन पर इससे ज्यादा लागत लगा चुके थे। फसल चौपट होने और कर्ज के बढ़ते ब्याज की वजह से वह कई दिनों से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
राजाराम ने अपनी 10 बीघा जमीन में गन्ने की फसल की थी। ठेके पर ली गई जमीन में उसने गेहूं बोया था। इसकी जांच करा ली गई है। ठेके पर ली गई जमीन की फसल चौपट हुई है। इस वजह से वह किसी भी तरह के मुआवजे का हकदार नहीं है।
 - एपी श्रीवास्तव, एसडीएम बीसलपुर (पीलीभीत)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed