{"_id":"5849648b4f1c1be059449fb3","slug":"the-cow-made-out-of-sugarcane-tiger-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत से निकले बाघ ने गाय का बनाया निवाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने के खेत से निकले बाघ ने गाय का बनाया निवाला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियूनी डैम के निकट शुक्ला फार्म के पास बाघ की दस्तक के बाद दहशत फैल गई। पास के गन्ने के खेत से निक ले बाघ ने गाय को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ गाय का शव छोड़ दुबारा खेत की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची वनविभाग की टीम ने जानकारी जुटाई। जिसके बाद गाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। भूड़ा कैमोर गांव के रहने वाले किसान हरलाल बृहस्पतिवार शाम को दियूनी डैम के निकट शुक्ला फार्म में जानवर चराने गए थे। जानवरों को चराने के लिए फार्म हाउस के पास छोड़ वह एक साइड में बैठ गए। इस बीच पास के गन्ने खेत से एक बाघ निकला और गाय पर झपट पड़ा। जिसमें गाय की मौत हो गई। बाघ को देख पास में मौजूद किसान समेत तमाम लोगों के पसीने छूट गए। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघ गन्ने के खेत की ओर लौट गया। इसकी सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। जिस पर डिप्टी रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव, वन दरोगा अजय कुमार जौहरी, वनरक्षक रामधार, अजमेर सिंह, टीसी सोमपाल मौके पर पहुंच गए। भीड़ से घटना की जानकारी जुटाई गई। टीम ने गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर क्षेत्र के लोगों में बाघ की दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन