फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The brother and son of former head Killed with sharp weapons

पूर्व प्रधान के भाई और पुत्र की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 04 Sep 2015 11:42 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Fri, 04 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The brother and son of former head Killed with sharp weapons

गांव मीरपुर हीरपुर बृहस्पतिवार की रात दोहरे हत्याकांड से थर्रा उठा। गांव में छेड़छाड़ की पुरानी रंजिश में खेत में पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहे पूर्व प्रधान नेवाराम के पुत्र 22 वर्षीय राजू को कुछ लोग अगवा कर ले गए और उसकी धारदार हथियार से नृशंश हत्या कर दी। कुछ देर बाद राजू को खाना देने पहुंचे पूर्व प्रधान और उसके भाई ओमकार को घेर कर हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर ओमकार को मौत के घाट उतार दिया, जबकि घायल पूर्व प्रधान किसी तरह से जान बचाकर भाग निकले। राजू का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। घायल प्रधान को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान के चचेरे भाई की ओर से पुलिस ने गांव के ही तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी एसपी ने सीओ के साथ पहुंचकर गांव के हालातों का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

पुलिस चौकी करेली के गांव मीरपुर हीरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उनके चचेरे भाई नेवाराम का पुत्र राजू बृहस्पतिवार की रात करीब 8.30 बजे पंपिंग सेट से खेत में सिंचाई कर रहा था। छेड़छाड़ की रंजिश के चलते गांव के ही सत्यपाल एवं उनके साथियों ने उसे भतीजे राजू को खेत से अगवा कर लिया और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद भतीजे को खाना देने पहुंचे पूर्व प्रधान नेवाराम और उनके भाई ओमकार को हमलावरों ने खेत पर ही घेर लिया और ताबड़तोड़ धारदार हथियार से वार शुरू कर दिए। जिससे ओमकार की मौके पर मौत हो गई। घायल नेवाराम किसी तरह जान बचाकर घर पहुंच। उनकी हालत देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। घटना की सूचना पर एसओ राजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर ओमकार के शव कब्जे में लिया और राजू की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से असफल रहे। सुबह ग्रामीणों ने तलाश के दौरान राजू का शव खेत से करीब 300 मीटर दूर बरामद कर लिया। गांव में डबल मर्डर होने से पुलिस के हाथपांव फूल गए। प्रभारी एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ गांव पहुंचे और हालतों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान के भाई रामनरेश की ओर से तीन सगेे भाई सत्यपाल, अमरपाल, वीरपाल और गोपाली, अर्जित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed