फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body was found hanging from a tree worker

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Sat, 03 Sep 2016 11:29 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 दोपहर से गायब मजदूर का शव बंद पड़ी चीनी मिल के परिसर में फंदे पर लटका मिला। शाम को कस्बे के लोगों ने पेड़ पर शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सुरेश चंद्र मजूदरी करते थे। पिछले दिनों आर्थिक परेशानी आने पर वह पत्नी अनीता, बच्चे आशुतोष, आयुष और रुचि के साथ चंड़ीगढ़ चले गए थे। कस्बा स्थित मकान में रिश्तेदार रह रहे थे। दो दिन पहले सुरेश अकेले यहां आए थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर से बिना कुछ बोले निकल गए। काफी देर बाद भी सुरेश के वापस न आने पर रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की तो उनकी लाश बंद चीनी मिल में पेड़ से लटकी मिली। कस्बे के लोगों से जानकारी मिलने पर घरवाले भी पहुंच गए। एसओ दलवीर वर्मा भी पुलिस बल के साथ आ गए। शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed