फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body of the young man found on the Assam Highway, sent to PM

आसाम हाइवे किनारे मिला युवक का शव, पीएम को भेजा

Sun, 28 May 2017 11:01 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 28 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
नगर की पंकज कालोनी निवासी 25 वर्षीय विपिन का शव आसाम हाइवे किनारे मिला। उसके सिर के पास चोट का निशान था। किसी वाहन की टक्कर से विपिन की मौत होना मानकर पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। विपिन अक्सर आसाम चौराहा, हाइवे पर घूमता रहता था।
विज्ञापन

आसाम हाइवे पर चीनी मिल से कुछ पहले सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना पर दोपहर करीब एक बजे गांव मुजफ्फरनगर निवासी  राजेश सिंह ने डायल 100 को दी। करीब एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त पंकज कालोनी निवासी एक वृद्धा ने अपने पुत्र विपिन के रूप में की। वृद्धा ने बताया कि उसका पुत्र शनिवार शाम को घर से घूमने की जानकारी देकर निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। मौके पर एकत्र हुई भीड़ के कई लोग युवक को अक्सर आसाम हाइवे पर घूमने की बात कह रहे थे। एसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि युवक नशेड़ी था। जो अक्सर आसाम चौराहा, हाइवे पर घूमता रहता था। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्ट्या युवक की किसी वाहन से टकराकर मौत होना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed