फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bodies of the elderly on the night Are running around the vehicle

बुजुर्ग के शव पर रात भर दौड़ते रहे वाहन

Tue, 03 Nov 2015 07:20 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 03 Nov 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन

किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मारे गए बुजुर्ग का शव पूरनपुर हाइवे पर पड़ा रहा और उस पर वाहन गुजरते गए। हाइवे पर गश्त करने वाली हाइवे पेट्रोलिंग कार की भी उस पर नजर नहीं पड़ी। सुबह करीब सात बजे सूचना पर जब सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के शिनाख्त करने की स्थिति में नहीं बचा था। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

हादसा सोमवार की रात का है। पूरनपुर हाइवे पर स्थित दिव्यानंद आश्रम के पास रात किसी समय अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हाइवे पर दौड़ रहे एक-एक कर सैकड़ों वाहन शव से गुजर गए, लेकिन किसी ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग कार भी मार्ग पर दौड़ती रही, लेकिन उसे भी शव दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

नतीजतन वाहनों के उस पर से गुजरने से शव बुरी तरह से कुचल गया। हादसे की जानकारी सुबह करीब सात बजे पुलिस को मिली तो सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त और घटनाक्रम के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन बुरी तरह से कुचले होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 60 से 65 के बीच में होना बताई जाती है। पुलिस ने शव के क्षतविक्षत अंगों को एक पोटली में एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी जवाहर ने बताया कि हाइवे पेट्रोलिंग कार से चूक हुई है। पेट्रोलिंग कार को दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति न होने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed