फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bodies of police negligence The third day post-mortem

पुलिस की लापरवाही से शव का तीसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 06 Dec 2015 11:05 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 06 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भेजी गई सूचना (पीआई) लेने से शहर कोतवाली पुलिस के इंकार करने के कारण मोरचरी में बंद अज्ञात शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। तीसरे दिन जब अस्पताल प्रशासन ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो हरकत में आई पुलिस ने पीआई प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

दो दिसंबर को एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बेहोशी की हालत में था और उसके शरीर पर चोटें लगी थीं। डॉक्टरों ने उसके सड़क हादसे में घायल होने की आशंका जताई थी। इमरजेंसी में उपचार होने के बाद उसे वार्ड में शिप्ट कर दिया गया था। वहां उसकी चार दिसंबर की सुबह करीब 7.20 मिनट पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रशासन ने उसके मरने की पीआई (पुलिस सूचना) संविदा पर तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी दीपक से शहर कोतवाली भिजवाई, लेकिन पुलिस ने मृतक का नाम-पता न लिखे होने की बात कहकर पीआई वापस भेज दी। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी सीएमएस आरसी शर्मा को दी। सीएमएस ने तीसरे दिन भी पुलिस के न आने और पीआई न लेने की शिकायत एसपी जवाहर से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की डांट के बाद पुलिस ने पीआई प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस अस्पताल के हर सूचना को प्राप्त करती है। अज्ञात शव की पीआई तैनात दफ्तर के कर्मचारियों ने क्यों नहीं ली? इसकी वह खुद जांच करेंगे। पीआई प्राप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



पुलिस को पीआई भेजी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे लेने से इंकार कर दिया था। इससे पहले भी एक-दो बार पीआई नहीं ली गई। एसपी को अवगत कराने के बाद जब रविवार को दोबारा पीआई भेजी गई तो पुलिस ने उसे प्राप्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
- आरसी शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed