फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The bike rider truck collision killed couple

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

Sat, 24 Sep 2016 11:51 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव टंडोला निवासी रोजगार सेवक सुनील अवस्थी और उनकी पत्नी वैशाली की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग गया। साथी की मौत की सूचना पर पहुंचे रोजगार सेवकों ने तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की। विधायक पीतमराम, एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन, सीओ राजेश्वर सिंह ने उन्हें सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस बीच विकास विभाग की ओर से जेई देवेंद्र कुमार, सीओ राजेश्वर सिंह और कुछ अन्य लोगों ने धनराशि एकत्र कर रोजगार सेवक के पिता को सौंपी। तब कहीं हंगामा कर रहे रोजगार सेवक शांत हुए। गांव टंडोला निवासी 28 वर्षीय रोजगार सेवक सुनील अवस्थी अपनी पत्नी वैशाली को दवा दिलाने बाइक से पीलीभीत ले जा रहे थे। असम हाइवे पर गांव हरसिंहपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने से वैशाली बाइक से उछलकर दूर जा गिरीं। बाइक के साथ ट्रक में फंसकर सुनील कुछ दूर तक घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैशाली ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 हादसे का पता चलने पर सीएचसी पहुंचे रोजगार सेवकों ने तुरंत मुआवजा देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मुआवजा मिलने पर ही शव का पंचनामा भरने देने की बात कही। इसी दौरान विधायक पीतमराम, एसडीएम श्रद्धा शाण्डिल्यायन और सीओ राजेश्वर सिंह वहां पहुंच गए। इन सभी ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने इस बाबत डीएम से फोन पर बात भी की, लेकिन इससे रोजगार सेवक संतुष्ट नहीं हुए। इस बीच विकास विभाग की ओर से जेई देवेंद्र कुमार ने बीस हजार रुपये, सीओ ने पांच हजार रुपये देकर अन्य लोगों से धनराशि एकत्र कर सुनील के पिता को सौंपी। तब कहीं रोजगार सेवक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में छोटा था सुनील
पूरनपुर। सुनील के परिवार में पिता श्रीभगवान अवस्थी के अलावा मां आंगनबाड़ी वर्कर हैं। बड़े भाई रामू अवस्थी मैलानी के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। सुनील की तीन साल की पुत्री अदिति और चार महीने की उन्नति है। सुनील बहन पूजा के हाथ पीले करने के लिए अच्छे वर-घर की तलाश में जुटे थे। 

बाइक के उड़ गए परखच्चे
पूरनपुर। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ा गए। बाइक का अगल पहिया निकल गया। पिछले पहिए का रिम कई जगह से टूट गया। सुनील का हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। 
मां से बच्चों का ध्यान रखने की कहकर निकले थे
पूरनपुर। पिता ने बताया कि सुनील की पत्नी का इलाज पीलीभीत से चल रहा था। इससे पहले भी दो-तीन बार दवा दिलाकर लाए थे। शनिवार को घर से निकलते समय सुनील ने मां से कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना, जल्दी लौट आऊंगा। 


बाइकों की भिडंत में शिक्षक सहित दो घायल
पूरनपुर। बाइक की भिड़ंत में शिक्षक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया है। 
हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे नगर के स्टेशन रोड पर हुआ। मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी यासीन ने बताया कि मेहमानों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। पंचमदास इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सोमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह घर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में दोनों की बाइक टकरा गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed