फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The anger of the women washed away by the liquor furnace.

शराब भट्ठी हटवाने को फूटा महिलाओं का गुस्सा  

Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The anger of the women washed away by the liquor furnace.
sharab - फोटो : amar ujala
माधोटांडा रोड पर दो घंटे तक जाम लगाकर किया प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

कल्यानपुर से भट्ठी हटवाने को पुरुष और बच्चों ने भी दिया साथ
- सीओ सिटी, दो थानाध्यक्ष, पांच पीआरवी मौके पर पहुंचे

कल्यानपुर नौगवां गांव में सालों से आबादी के बीच चली आ रही देशी शराब की भट्ठी को हटवाने को लेकर महिलाओं का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। गांव की दर्जनों महिलाओं ने माधोटांडा रोड  पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। खास बात रही कि इस मांग पर पुरुष और बच्चे भी महिलाओं के साथ दिखाई दिए। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी, दो थानाध्यक्ष एवं पांच यूपी 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंची और तल्ख नोकझोंक के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान दो घंटे तक माधोटांडा रोड पर आवागमन बाधित रहा। 
माधोटांडा रोड पर स्थित कल्यानपुर नौगवां (गजरौला) गांव में रोड पर स्थित देशी शराब की भट्ठी खुलते ही बृहस्पतिवार सुबह महिलाएं आक्रोशित हो गई। भट्टी पर मौजूद कर्मचारी से भिड़ गई और भट्टी को बंद करवा दिया। जिसके बाद महिलाओं ने भट्ठी को गांव से हटाने की मांग पर माधोटांडा रोड पर आकर जाम लगा दिया। इसको उचित ठहराते हुए गांव के दर्जनों पुरुष और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। कुछ ही देर में मार्ग पर दोनों ओर से आवाजाही ठप पड़ गई। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला थानाध्यक्ष जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन महिलाओं ने एक न सुनी। प्रदर्शन उग्र होने की कगार पर पहुंचता देख फोर्स की मांग की गई। जिसके बाद सीओ सिटी अनुराग दर्शन, न्यूरिया थानाध्यक्ष जसपाल सिंह ग्वाल, पांच डायल 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत की गई, लेकिन आक्रोश के आगे पुलिस की एक न सुनी गई। कई बार पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक हुई। इस पर पीएसी को भी पुलिस लाइन से बुला लिया गया। महिलाओं का कहना था कि भट्ठी मेनरोड पर है। जिससे प्रतिदिन शाम होते ही यहां पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। महिलाओं से अभद्रता और गाली गलौच की जाती है। इसलिए उसको यहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट करने की मांग की गई। सीओ सिटी ने लोगों से बातचीत की। इसके बाद नियमानुसार तरीके से कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर किसी तरह भीड़ को शांत कराया जा सका। तब जाकर दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु किया जा सका। 
विज्ञापन


बच्चे भी बुलंद करते रहे आवाज 
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं में आक्रोश तो बच्चों में खासा जोश दिखाई दिया। हाथ में डंडा तो कोई शराब बंदी के स्लोगन लिखी तख्ती लेकर वाहनों को रोकने में जुटा रहा। एकाएक पहुंच रही पुलिस से बच्चे शराब भट्टी हटाने की मांग करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही बनाते रहे वीडियो 
एक तरफ भीड़ को शांत कराने के लिए अफसर ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन का पिटारा खोल रहे थे। वहीं दूसरी ओर सिपाही प्रदर्शनकारियों की वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। 

एक दिन पहले भी हुआ था विरोध 
गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार को भी शराब भट्ठी खुलने पर उन्होंने इसको बंद कराने की मांग की थी। पुलिस से भी इसको लेकर कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजतन दुबारा भट्टी खुलने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। 


शराब भट्ठी हटाने को लेकर गांव के महिला व पुरुषों ने लिखित शिकायत दी है। जिसको उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। नियमानुसार मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। गांव के लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। 
अनुराग दर्शन, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed