{"_id":"1aa6c2f2e9a66b32633b5bef5d61e23d","slug":"thagi-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारी बनकर तीन घरों से हड़पे 54 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मचारी बनकर तीन घरों से हड़पे 54 हजार
पीलीभीत।
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया में छूट
विज्ञापन
दिलाने के नाम पर चार युवकों ने राजीव कॉलोनी निवासी ओमवती, सुधा शर्मा व
सुंदर देवी से कुल 54 हजार रूपये हड़प लिए। सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित ओमवती
की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी ओमवती ने बताया कि उनके ससुर पटेराम की मौत हो चुकी है। उनके नाम से बिजली कनेक्शन था। जिस पर 42 हजार रुपये का बिल बकाया था। 20 दिसंबर 14 क ो मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी गौरव शुक्ला, थाना बरखेड़ा के गांव आजमपुर निवासी मुनीश शुक्ला, आदेश शुक्ला व कोतवाली दियोरिया के गांव खरदाई निवासी अंकित अवस्थी उसके घर आए और बिजली कर्मचारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे पर 42 हजार रुपये बकाया है। वर्तमान समय में छूट चल रही है।
25 हजार रुपये दे दो तो सारा बिल चुकता हो जाएगा। इस पर उन्होंने आरोपियों को 25 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी पहली जनवरी को मोहल्ले की ही सुधा शर्मा के घर गए। उनसे 42 हजार की बकाया के सापेक्ष 19 हजार व 10 जनवरी को मोहल्ले की सुंदर देवी के घर जाकर 15 हजार के बकाया के सापेक्ष 10 हजार रुपये बिल चुकता कराने के नाम पर लेकर हड़प लिए।
उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी होने की जानकारी उन्हें तब हुई जब फिर बिल आया। प्रभारी एसओ श्रीपाल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।