फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tezab se yuvak per hamala

मरौरी में सोते युवक के पैरों पर डाला तेजाब, झुलसा

Mon, 02 Feb 2015 11:46 PM IST
न्यूरिया/पीलीभीत।
न्यूरिया/पीलीभीत। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
tezab se yuvak per hamala
गांव मरौरी में तेजाबी हमले की हुई घटना को छह दिन हुए थे कि रविवार की रात दो अज्ञात लोगों ने गांव के 35 वर्षीय मुरारीलाल पर सोते समय तेजाब डाल दिया। इससे उसके घुटने से नीचे दोनों पैर झुलस गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हफ्ते भर के अंदर गांव में तेजाबी हमले की दूसरी घटना से गांव में दहशत है। वहीं पुलिस ने झुलसे युवक के भाई रमेश की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तेजाबी हमले से झुलसे मुरारीलाल ने बताया कि उसके  घर में दरवाजा नहीं है। वह कमरे में अकेला सो रहा था जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे दो अज्ञात युवक उसके कमरे में घुस आए और मच्छरदानी हटाकर उसके पैरों पर तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ते ही उसने शोर मचाया और एक युवक को एक हाथ से दबोच लिया और दूसरे हाथ से पास रखी दराती से उस पर वार किया, लेकिन वह बचकर भाग निकला।
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर घर के अन्य लोग भी आ गए और हमलावरों को काफी दूर तक दौैड़ाया, लेकिन पकड़े नहीं जा सके। मुरारीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भाई रमेश की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चारपाई के पास पड़ी तेजाब की बोतल कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें करीब 100 ग्राम के आसपास तेजाब भी है। प्रभारी एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
छह दिन पूर्व की घटना से जुड़े हैं तार
पीलीभीत। गांव मरौरी के 20 वर्षीय बालकराम के चेहरे पर 26 जनवरी की रात तेजाब फेंका गया था। इस घटना के सातवें दिन एक फरवरी को उसके दोस्त गांव निवासी मुरारीलाल के पैर पर तेजाब से हमला किया गया। पुलिस पहली घटना का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि यह दूसरी घटना घट गई। पुलिस का कहना है हमले का शिकार हुए दोनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। इसलिए पुलिस इन दोनों घटनाओं को एक साथ जोड़ कर देख रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्ट्या दोनों वारदात अवैध संबंध से जुड़ी हो सकती हैं।

26 जनवरी की रात झुलसा बालकराम अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि रविवार की रात मुरारीलाल पर भी सोते समय तेजाब डाल दिया गया। गांव में बालकराम और मुरारीलाल के घर 100 मीटर की दूरी पर हैं।

झुलसे मुरारीलाल की मानें तो घटना के दौरान उसने एक हमलावर को मच्छरदानी के भीतर से दबोच लिया था और एक हाथ से चारपाई पर रखी दराती से उस पर वार भी किया था, लेकिन वह छूटकर भाग निकला। हमलावर उसकी चारपाई के पास बचे तेजाब से भरी कांच बोतल भी छोड़ गए।

पुलिस इन सवालों पर गौर कर रही है कि जब मुरारीलाल ने हमलावर पर दराती से वार किया तो मच्छरदानी क्यों नहीं कटी? हमलावर तेजाब की बोतल चारपाई के पास रखने के बजाय बचाव में मुरारीलाल पर दोबारा क्यों नहीं फेंके? इन दोनों दोस्तों को ही शिकार क्यों बनाया गया।

इन सब सवालों का जवाब न तो मुरारी के पास है और न ही उसके घर वाले दे पा रहे हैं। प्रभारी एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया इस घटना को प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों से जुड़ा होना मान रहे हैं। इसी दिशा में उन्होंने जांच भी शुरू कर दी है।

000
दोनों घटनाएं एक-दूसरे की कड़ी से जुड़ी हैं। पहली घटना की जांच में दूसरे झुलसे युवक की संलिप्ता प्रकाश में आ रही है। बहरहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
जितेंद्र कुमार शाही, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed