फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teens beaten for abuse, opposition

 किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Thu, 29 Jun 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
घर पर दो भाइयों संग रुकी किशोरी को गांव के एक युवक ने दबोच लिया। युवक ने तमंचे के बल पर धमकाते हुए किशोरी से दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पिता से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपने पैतृक गांव न्यूरिया क्षेत्र में धान लगाने के लिए गए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री अपने दो भाइयों संग रुकी थी। रात में दोनों भाई छत पर सोने चले गए। किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। देर रात गांव का धर्मेंद्र मकान में घुस आया। किशोरी के कमरे में जाकर उसको दबोच लिया। शोर मचाने पर तमंचा दिखाकर मारने की धमकी देकर किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। चीख पुकार सुनकर भाइयों के जागने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पिता ने बृहस्पतिवार को तहरीर पुलिस को दी। जिस पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed