{"_id":"595bca694f1c1bcc3a8b465b","slug":"teenager-tampered-with-protested-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, विरोध किया तो जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़, विरोध किया तो जलाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नल से पानी भरने के लिए पड़ोस में अपने रिश्तेदार के घर गई किशोरी से वहां मौजूद युवक ने छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जलती हालत में किशोरी दौड़ते हुए अपने घर पहुंची जहां घरवालों ने आग बुझाई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ का कहना है कि किशोरी 40 प्रतिशत जली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है। सोमवार को वह बंडा (शाहजहांपुर) के गांव पिपरा में मजदूरी करने गया था। घर पर उसका छोटा भाई, मां और सात बच्चे थे। घर का नल खराब होने पर देर शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर के ठीक सामने रहने वाले रिश्तेदार के यहां से पानी भरने गई थी। वहां मल्लपुर (माधोटांडा) निवासी विक्की मौजूद था। आरोप है कि नल पर पानी भरते वक्त विक्की ने किशोरी से छेड़छाड़ की। उसे खींचकर पास के कमरे में ले जाने लगा। किशोरी ने जब इसकी शिकायत परिवार वालों से करने की धमकी दी तो आरोपी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसको आग लगा दी। जलती हालत में ही किशोरी चीखती हुई अपने मकान के पास पहुंची और जमीन पर गिर गई। शोर सुनकर घर के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग बुझाई।
इसकी सूचना तत्काल यूपी 100 पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ अनुराग दर्शन, कोतवाल जयवीर सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी करने के बाद पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पिता से मिली तहरीर पर विक्की व उसके तीन साथियों पर धारा 354, 326, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक व्यक्ति पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास के साथ-साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- अनुराग दर्शन, सीओ पूरनपुर