फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teen's body was found hanging from a tree

पेड़ पर लटकी मिली किशोर की लाश

Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार रात भर लापता रहने के बाद किशोर का शव शनिवार सुबह झाले के पास आम के पेड़ पर मफलर के फंदे पर लटका मिला। तलाश करने निकले किशोर के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर हजारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने किशोर के नशे की लत में आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की है। 

लखीमपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के मुढ़ियावासी गांव निवासी रघुनाथ पिछले डेढ़ दशक से हजारा क्षेत्र के कबीरगंज गांव में जटाला फार्म निवासी रणजोत सिंह के फार्म हाउस पर मजदूरी करते हैं। वे फार्म हाउस के पास झाला बनाकर मय परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात को रघुनाथ का 17 वर्षीय बेटा मेशमोती खाना खाकर घर से निकल गया। इसके बाद रात भर लापता रहा। शनिवार सुबह रघुनाथ बेटे को तलाशने निकले। इस बीच झाले के पास आम के पेड़ पर मेशमोती का शव फंदे पर लटका नजर आया। मफलर का फंदा बनाकर किशोर फांसी पर लटका हुआ था। यह देख पिता के होश फाख्ता हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर हजारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाने के बाद परिवारीजनों से जानकारी की गई। इसमें पिता रघुनाथ ने किशोर के नशे की लत में आत्महत्या करने की बात कही। एसओ हजारा जसपाल सिंह ने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि मेशमोती नशे की गोलियों का सेवन करता था। नशे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिवार कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed