{"_id":"da69b94765c696b30fdd8d6034b84b1e","slug":"tech-thieves-led-police-to-the-unaided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक चोरों के आगे लाचार हुई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइटेक चोरों के आगे लाचार हुई पुलिस
Pilibhit
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन हो रही चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को पेशेवर अपराधी संसाधनों से लैस होकर अंजाम दे रहे हैं। इनके सामने पुलिस लाचार दिख रही है। शनिवार की रात लग्जरी कार सवार चोरों ने स्टेशन रोड पर एक दुकान का शटर तोड़ दिया और 1.70 लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। बरखेड़ा के गांव कटकवारा में दो सगे भाइयों समेत तीन घरों से करीब पांच लाख रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक घर में चोरी का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर 1.70 लाख रुपये का सामान उड़ाया
मोहल्ला राजीव कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार की रेलवे स्टेशन रोड स्थित गार्डेन कांप्लेक्स में बैटरी, स्टेब्लाइजर आदि की दुकान है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर 14 बैटरी, स्टेब्लाजइजर समते करीब 1.70 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। शटर टूटा देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों के मुताबिक चोर लग्जरी कार से आए थे। दो चोर गाड़ी में बैठे रहे, जबकि दो कांप्लेक्स में चले गए थे। लोगों को इस बात का कतई आभास नहीं था कि कांप्लेक्स में घुसे लोग चोर होंगे। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कटकवारा के चार घरों से पांच लाख की चोरी
गांव कटकवारा के चार घरों से पांच लाख की चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कटकवारा निवासी हरवंश कुमार पत्नी और बेटी के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। बेटा सूरजभान निचले तल पर सो रहा था। पड़ोस में छोटे भाई के घर के जीने से चोर उनके घर में घुस आए। गृहस्वामी ने बताया कि चोर कमरे के अंदर रक्खे बक्से से तीन जोड़ी झुमकी, दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी कुंडल, दो मांग टीका, दो ब्रेसर, दो चांदी की करधनी, बर्तन, कपड़े समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने कुछ दूर स्थित गांव निवासी रविंद्र कुमार और उसके भाई मंगली प्रसाद के घर को निशाना बनाया। चोर रविंद्र कुमार के घर से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक कमर बिछुआ, एक हजार रुपये की नगदी, बर्तन, कपड़ा समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान और मंगली प्रसाद के घर से नगदी, जेवर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
रात करीब ढाई बजे चोर कुछ दूरी पर स्थित जगदीश प्रसाद के घर में घुस गए। छत पर आहट होने पर परिवार में जाग हो गई। शोर शराबा होने पर चोर भाग निकले। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
माह भर में हुई चोरी, लूट व डकैती पर एक नजर
0 15 अक्तूबर: जहॉनाबाद के गांव वगवा निवासी हरिशंकर के घर से एक लाख की चोरी
0 25 अक्तूबर: थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित मोबाइल शॉप से हजारों की चोरी
0 29 अक्तूबर: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खुदागंज निवासी सैजाद अली के घर से दो लोख के गहने चोरी
0 चार नवंबर: जहॉनाबाद के कुंडरा कोठी के पास बाइक सवार से दो मोबाइल व दो हजार की नगदी लूटी
0 सात नवंबर: शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी डॉ. खलीक के घर से छह लाख के जेवर चोरी
0 आठ नवंबर: सुनगढ़ी क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी नरेश पाल के घर से एक लाख की चोरी
0 नौ नवंबर: जहॉनाबाद क्षेत्र में पांच घरों में डकैती, 17 लाख का माल लूटा
0 13 नवंबर: शहर कोतवाली की तिरुपति गोल्डन पार्क निवासी संजय कुमार घर से तीन लाख के गहने चोरी।