{"_id":"c053665e83957bcc19d5a9d556632bf3","slug":"teacher-cook-entered-the-school-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका-रसोइया को स्कूल में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका-रसोइया को स्कूल में घुसकर पीटा
Purnpur
Updated Mon, 23 Nov 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल मेें बाहर से आया पत्थर छात्रा के लगने पर उसके अभिभावक ने स्कूल में घुसकर उदयकरनपुर प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका सोनिया से गाली-गलौज कर उसकी पिटाई और बीच-बचाव करने पर रसोइया को भी पीटा गया। शिक्षिका ने प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
प्राथमिक स्कूल उदयकरनपुर की शिक्षिका सोनिया ने बताया कि घटना सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे की है। उन्होंने बताया कि कक्षा तीन की छात्रा हरप्रीत कौर कक्षा में बैठी पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान जनता इंटर कालेज की ओर से आया पत्थर बरामदे में क्लास मेें बैठी छात्रा हरप्रीत कौर के सिर में आ लगा। छात्रा के सिर से खून निकलने पर प्राथमिक उपचार कर उसे उसकी बड़ी बहन जो जनता इंटर कालेज मेें पढ़ती है को बुलाकर उसके साथ घर भेज दिया गया।
शिक्षिका का आरोप है कि कुछ देर बाद ही छात्रा के पिता ने स्कूल में पहुंचकर उनसे अभद्रता, गाली-गलौज शुरू कर दी तथा विरोध करने पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि शोर-शराबा पर बचाने आई रसोइया सुदामा देवी से भी धक्का-मुक्की कर पिटाई की गई। शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी स्टाफ और शिक्षक नेताओं को दी।
विज्ञापन
शिक्षिका ने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय, मंत्री सूर्य प्रकाश गंगवार, एबीआरसी वासुदेव यादव आदि के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई कराई जाएगी।