फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanker seized 17 live animals

टैंकर से 17 जीवित पशु बरामद

Sun, 17 Jan 2016 11:14 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत।
बरखेड़ा/पीलीभीत। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tanker seized 17 live animals
पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित पशुओं से भरे एक टैंकर को पकड़ा। उसमें से
विज्ञापन
17 जीवित व दो मृत सहित कुल 19 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एसओ एसके सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पीलीभीत से बरखेड़ा की ओर प्रतिबंधित पशुओं से भरा एक टैंकर आ रहा है। इस पर चौकी जिरौनिया इंचार्ज माधौ सिंह बिष्ट, सिपाही राजवीर सिंह, अनिल तोमर व नवीन के साथ बरखेड़ा से पीलीभीत को जाने वाले मुख्य मार्ग पर कस्बे के समीप गाजीपुर कुंडा होते हुए जनपद बरेली के नबावगंज को जाने वाले तिराहे पर टैंकर की तलाश में खड़े हो गए।
एसओ ने बताया कि पुलिस को देख चालक टैंकर को नवाबगंज को जाने वाले मार्ग पर लेकर भागा। पुलिस ने जब टैंकर का पीछा किया तो चालक व कसाई स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंड़ा व देवहा नदी के बीच में पड़ने वाले रपटा पुल के पास टैंकर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि टैंकर में पशुओं को बुरी तरह से ठूसकर भर रखा गया था। टैंकर के पीछे ढक्कन को खोलकर देखा तो उसमें 17 जीवित व दो मृत अवस्था में कुल 19 पशु बरामद हुए।
एसओ ने बताया कि बरामद पशुओं को एसपीसीए देवीपुरा भिजवाया गया। वहीं दोनों मृत पशुओं का पीएम कराकर दफना दिया गया। उन्होंने बताया कि टैंकर के पीछे वाले हिस्से को काटकर उस भाग को गेट बनाया गया है। पुलिस ने चौकी इंचार्ज की ओर से तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed