फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tampered case by giving a yellow slip

छेड़छाड़ के मामले को पीली पर्ची देकर टरकाया

Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 परिवारवालों के साथ सो रही 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले को न्यूरिया पुलिस ने टाल दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाए पीली पर्ची देकर घर भेज दिया गया। अब पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर साख बचा रही है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। रविवार रात किशोरी परिवार के लोगों संग आंगन में सो रही थी। आरोप है कि देर रात गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके बाद सो रही किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने जागने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन जाग गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। सोमवार सुबह थाना न्यूरिया पहुंचकर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस पर कार्रवाई करने के बजाए न्यूरिया पुलिस ने बिना मौका मुआयना किए ही मामले को संदिग्ध करार देकर टालमटोल शुरू कर दी। अफसरों की डांट डपट से बचने के लिए पीली पर्ची देकर पीड़ित को घर भेज दिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई गई है। जबकि पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी कई किशोरियों से छेड़छाड़ कर चुका है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि पीड़ित को रिसीविंग के तौर पर पीली पर्ची दी गई है। दरोगा को गांव जाकर मामले की जांच के निर्देश दिए है। पुलिस घटना को टाल नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed