{"_id":"59553fc84f1c1b2a5a8b47e6","slug":"tactics-try-to-misbehave-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
एक शोहदे ने घर में घुसकर किशोरी से तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी अश्लील हरकतें करने के बाद धमकी देकर भाग गया। बरखेड़ा पुलिस ने शिकायत को अनुसना किया इस पर पीड़ित ने सीओ क्राइम निशांक शर्मा से शिकायत की। सीओ ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। वह पिछले दिनों हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मजदूरी करने गया था। 22 जून की रात करीब एक बजे गांव का एक युवक छत के रास्ते उसके मकान में घुस गया। इसके बाद तमंचे के बल पर उसकी 14 वर्षीय बेटी को दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगा। इसका विरोध करने पर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर वह दूसरे दिन घर पहुुंचा और इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई। इस पर पुलिस ने पीली पर्ची दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने पुलिस लाइंस पहुंचकर सीओ क्राइम से कार्रवाई की मांग की। सीओ क्राइम निशांक शर्मा ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस से मामले की जानकारी गई। थाना पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग का बता रही है।
विज्ञापन