{"_id":"579776594f1c1bc80a21e641","slug":"sungdhi-primary-school-thousands-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राथमिक विद्यालय सुनगढ़ी में हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राथमिक विद्यालय सुनगढ़ी में हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 पीबीटीपी 13,14, 15
रसोई घर का ताला तोड़कर मिड डे मील के बर्तन चोरी कर ले गए चोर
प्रधानाध्यापिका ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। टूटी बाउंड्री के रास्ते चोर प्राथमिक विद्यालय के भीतर घुस आए और रसोई घर का ताला तोड़कर मिड डे मील के हजारों बर्तन चोरी कर ले गए। स्कूल की प्रधानाचार्या ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
गांधी स्टेडियम रोड पर प्राथमिक विद्यालय सुनगढ़ी नंबर दो है। विद्यालय से सटे प्लाट में बाउंड्री नहीं है। इसी का फायदा उठाकर सोमवार रात चोरों ने विद्यालय में घुसकर रसोई घर का ताला तोड़ सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर मिड डे मील बनाने के बर्तन दो भगोने, एक चूल्हा, प्लेट, चम्मच, तीन बाल्टी, एक कलछी, दो थाली और गिलास समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका मिन्नी सिंह ने ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर ठेका चौकी पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। बता दें कि इससे पहले भी विद्यालय में तीन बार चोरी हो चुकी है। जिसका आज तक खुलासा नहीं किया गया। बाउंड्री बनवाए जाने को लेकर भी कई बार पत्र बीएसए को दिए गए। उन पर भी सुनवाई नहीं हो सकी है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों के नाम सामने आए है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
सीएचसी कार्यालय से
सामान समेट ले गए चोर
न्यूरिया। न्यूरिया सीएचसी कार्यालय में भी सोमवार रात चोरों ने दस्तक दी। मेनगेट पर लगी प्लाई तोड़कर चोर अंदर घुस गए। जिसके बाद दो कंपयूटर स्क्रीन, इनवर्टर, बैटरा चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर चौकीदार राजेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। कानूनी कार्रवाई के लिए सीएचसी स्टाफ से तहरीर मांगी गई है।