फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sungdhi blows to the head and killed workers

सुनगढ़ी में मजदूर के सिर पर वार कर हत्या

Tue, 02 Aug 2016 11:34 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर में देर शाम एक मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था। परविार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव भेजेगी। अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

  रूपपुर कमालू गांव निवासी हीरालाल मछली पकड़ने के लिए शाम को घर से निकला था। उसके छोटे भाई विजय ने बताया कि हीरालाल पास की ही गौटिया नदी से मछली पकड़ने के लिए निकला था। पर काफी देर तक वह नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। रात करीब नौ बजे गांववालों ने बताया कि गांव के रास्ते पर जंगल के पास हीरालाल घायल अवस्था में पड़ा है। उसके सिर से खून बह रहा है। कुछ लोगों ने उसके वहीं मृत होने की बात कही। घरवाले जब वहां पहुंचे थे दृश्य देखकर वे घबरा गए। एक परिचित ने 108 एम्बुलेंस के लिए फोन कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। छोटे भाई विजय का कहना है कि हीरालाल की गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उसने उन लोगों पर संदेह जताया है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव जिला अस्पताल में ही है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed