फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sungakr looted intoxicated painter returning from Delhi

दिल्ली से लौट रहे पेंटर को नशा सुंघाकर लूटा

Tue, 11 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 11 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sungakr looted intoxicated painter returning from Delhi
i पेंटर को नशा सुंघाकर लूटा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
त्योहार नजदीक आते ही जहर खुरानी गिरोह ट्रेन और बसों में सक्रिय हो गया है। एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने रोडवेज बस से दिल्ली से घर लौट रहे पेंटर को नशा सुंघाकर गिरोह ने लूटपाट की। बेहोशी की हालत में पेंटर को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वारदात की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल अभी पूरी तरह होश में न आने के कारण लूटपाट की पूरी जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के निजामडांडी गांव निवासी मोहन स्वरूप (20) पुत्र प्रहलाद कुमार दिल्ली रहकर पेंटर का काम करता है। एक रिश्तेदार का बुधवार को तिलक समारोह होना है। इसमें शामिल होने के लिए सोमवार रात को वह आनंद बिहार बस अड्डे से रोडवेज की बस में घर के लिए सवार हुआ। बस में पहले से सक्रिय जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने युवक को निशाने पर ले लिया। उसको नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद बैग में रखी करीब बीस हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पीलीभीत पहुंचने पर बस में युवक को बेहोश देख पहचान के एक अन्य यात्री ने पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की सूचना पीड़ित के घर वालों को दी गई। जिसके बाद परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवारीजनों ने बताया कि युवक का कपड़ों से भरा बैग और एक खराब मोबाइल मिल गया है, लेकिन नकदी गायब है। अनुमान लगाया है कि करीब बीस हजार रुपये की नकदी नशा देकर लूटी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed