फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student body found hanging

फंदे पर लटका मिला छात्र का शव

Sun, 27 Aug 2017 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sun, 27 Aug 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Student body found hanging
Student
बर्रामऊ गांव निवासी कक्षा ग्यारह के छात्र योगेंद्र गंगवार पुत्र नरेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात भर लापता रहने के बाद उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिवारीजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।         
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ निवासी नरेश गंगवार खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा योगेंद्र कस्बा बरखेड़ा के एक प्राइवेट कॉलेज में कक्षा ग्यारह में पढ़ाई करता था। शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी देर बाद भी उसके वापस न आने पर परिवार वाले चिंतित हो गए और छात्र की तलाश करने लगे। कई जगह तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात भर लापता रहने के बाद रविवार सुबह छात्र योगेंद्र का शव गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला। फंदा रस्सी से बना हुआ था। पेड़ के पास शराब के खाली पौवे पड़े मिले। खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटका देख शोर मचाकर लोगों को जमा कर लिया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर एसएचओ राजेश कुमार मौर्य, यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे  उतारकर मौका मुआयना किया। परिवारीजनों से जानकारी की गई। जिसमें पिता ने मृतक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग होने की बात कही। कहा कि इसको लेकर छह माह पूर्व  विवाद भी हो चुका है। इसी की रंजिश को लेकर बेटे की हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसका एक बड़ा भाई प्रशांत और छोटा दिनेश है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed