फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stubborn wife carrying Mortgage law are made

पत्नी को ले जाने की जिद कर रहे दामाद को बनाया बंधक

Sun, 30 Aug 2015 07:35 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 30 Aug 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर पत्नी को विदा कराने की जिद पर अड़े दामाद को ससुरालियों ने बंधक बना लिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ शनिवार को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव में आया था। रक्षाबंधन के बाद दोनों को ससुरालियों ने रोक लिया। सुबह जब वह जाने को तैयार हुआ तो ससुरालियों ने पड़वा होने की बात कहकर पत्नी को विदा करने से मना किया। इसको लेकर आपस में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दामाद की पिटाई कर ससुरालियों ने बंधक बना लिया। पीड़ित ने किसी तरह अपने पिता को सूचना दी। पिता ने जहानाबाद से फोन कर सुनगढ़ी पुलिस से बेटे को छुड़ाने की अपील की। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से ससुरालियों ने पत्नी के बिना ही दामाद को वापस कर दिया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि पत्नी को विदा न करने पर दामाद से कुछ कहासुनी हो गई थी। बंधक बनाने का आरोप गलत है। दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed