फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stone pelted between two group in fighting

विक्रमपुर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Fri, 16 Feb 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 16 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Stone pelted between two group in fighting
Stone Pelting - फोटो : file pic
पुराने विवाद के चलते बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे बरखेड़ा के विक्रमपुर गांव निवासी तेज बहादुर और शोहरत मदार के परिवार वालों के बीच विवाद हो गया। दोनों ओर से जमा हुए लोगों में मारपीट और पत्थर चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में तेज बहादुर ने बताया कि गांव के रहने वाले शोहरत मदार ने उनकी नाली का निकास बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाकर बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पथराव और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का भी आरोप लगाया। जिसमें भतीजा अशोक और भाभी डालकुमारी घायल हो गईं। उधर, दूसरे पक्ष ने नशे में गाली गलौज करने और इसका विरोध करने पर छत से पथराव करने का आरोप लगाया है। इसमें चाची सुगरा बेगम और मां सायरा बेगम के घायल होने की बात कही है। कार्यवाहक एसएचओ बरखेड़ा इंद्र मोहन बडौला ने बताया कि तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है। तेज बहादुर की ओर से शोहरत मदार और अशरफ के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट और शोहरत मदार की तरफ से तेज बहादुर पर पथराव और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed