फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stolen by millions of farmers by putting cash in the farmer's house

किसान के घर नकब लगाकर सवा लाख की चोरी

Wed, 26 Apr 2017 10:18 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Wed, 26 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
किसान के मकान में नकब लगाकर घुसे चोर 60 हजार की नकदी समेत सवा लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इस पर मौजूद दरोगा ने बेतुका जवाब देकर बैरंग लौटा दिया। न तो पुलिस ने किसान से तहरीर ली, न ही मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन

जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले अजयपाल ने बताया कि वह खेती करता है। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी राजवती के साथ छत पर  सो रहा था। आंगन में उसके चारो बच्चे काजल अपनी नानी के साथ सो रहे थे। देर रात चोर घर के पिछले हिस्से में नकब लगाकर घुस आए और कमरे में रखा सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर गेहूं बेचकर लाए गए 60 हजार रुपये, चांदी की हसली, लर, कड़ा, बेंदा, पीतल के वर्तन, कपड़े समेत सवा लाख रुपये का सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह जागने पर दीवार में नकब और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। इसकी थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि थाने पर मौजूद दरोगा ने रिपोर्ट न लिखने की बात कहकर भगा दिया। तहरीर भी नहीं ली और मौका मुआयना करने भी कोई नहीं पहुंचा। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed