फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Spared.I'll Banjara arrested including Doda

बक्शा बंजारा डोडा समेत गिरफ्तार

Thu, 28 May 2015 11:22 PM IST
बरखेड़ा/पीलीभीत
बरखेड़ा/पीलीभीत Updated Thu, 28 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पशु चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी बक्शा बंजारा उर्फ नवाब उर्फ मुर्गी उर्फ सलीम को पुलिस ने 15 किलोग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर चोरी, लूट आदि के करीब ढाई दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल की रात रिपोर्टिंग पुलिस चौकी करोड़ के ग्राम काजरबोझी निवासी रमेश पाल की एक गाय व भैंस चोरी हो गई थी। रमेश पाल की ओर से इसी थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी दानिश, गिरधारी और बक्शा बंजारा के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी दानिश व गिरधारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। जबकि तीसरा आरोपी बक्शा फरार चल रहा था।
विज्ञापन


 जिसे बृहस्पतिवार की सुबह पौटा कलां रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने उसके पास से 15 किलोग्राम डोडा व तीन हजार रूपये की नगदी बरामद होने का दावा किया है। उस पर चोरी, लूट आदि के करीब ढाई दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed