{"_id":"6de1d86ee8a0fa0ea9dfc818e496a5a7","slug":"sp-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसपी के सामने पुलिस कर्मी नहीं चला सके शॉर्टगन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के सामने पुलिस कर्मी नहीं चला सके शॉर्टगन
माधोटांडा।
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक जेके शाही ने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से 12 बोर की शॉर्टगन में कारतूस भरने और उसे चलाने को कहा,
लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी उसमें कारतूस तक नहीं भर सका। इस पर नाराजगी
व्यक्त की और सभी से बंदूक चलाने का प्रशिक्षण लेने को कहा।
शनिवार को एसपी थाने का निरीक्षण करने माधोटांडा पहुंचे। एसओ राजेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की। थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों का रखरखाव और शस्त्रागार का निरीक्षण कर उन्होंने लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने शस्त्रागार में रखी 12 बोर की शॉर्टगन के बारे में पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की और उसमें कारतूस लगाने व चलाने को कहा। एक-एक कर कई पुलिस कर्मियों ने उनके आदेश का अनुपालन करने का प्रयास किया, लेकिन सब फेल रहे। केवल एक सिपाही राकेश ही उसमें तीन कारतूस लगा सका, जबकि बंदूक में पांच कारतूस लगते हैं। एसपी ने पुलिस कर्मियों से ट्रियर के बारे में भी पूछताछ की। इसमें भी पुलिस इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान थाने का सभी स्टाफ और चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।