फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   son died in road accident, father injured

ट्रक से कुचलकर पुत्र की मौत, पिता घायल

Sat, 24 Jan 2015 12:14 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 24 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
son died in road accident, father injured

विज्ञापन
बरेली हाइवे पर गांव खमरिया पुल के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक थाना जहॉनाबाद के गांव बार नवादा निवासी देवकीनंदन घायल हो गए। जबकि उनके पुत्र 14 वर्षीय योगेंद्र की ट्रक के नीचे आने से कुचलकर मौके पर मौत हो गई। उधर टनकपुर हाइवे पर बाइक-साइकिल की हुई भिड़ंत में बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। साइकिल सवार बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई गई है।  

दोनों हादसे शुक्रवार की देर शाम हुए। थाना जहॉनाबाद के गांव बार नवादा निवासी देवकी नंदन ने बताया कि वह पुत्र योगेंद्र को लेकर बाइक से गांव खमरिया पुल आया था। वापस जाते समय शाम करीब छह बजे गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पलट गई और वह घायल हो गए। जबकि ट्रक के नीचे आने से पुत्र की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा हादसा टनकपुर हाइवे पर हुआ। थाना न्यूरिया के मझोला निवासी हरप्रीत की बाइक गांव मैदना निवासी 65 वर्षीय द्वारिका प्रसाद की साइकिल से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed