फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Slater House

घर में चलता मिला स्लाटर हाउस, एक गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2015 11:24 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 19 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
शेरपुरकलां निवासी कुल्ला के घर छापा मारकर पुलिस ने पशु का वध होते पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से गांव के जावेद को गिरफ्तार कर पशु का अधकटा शव, वध के उपकरण और एक बाइक बरामद की है। वध कर रहे अन्य छह आरोपी घर की छत से कूद कर भाग गए। मुझा रोड पर बाइक से ले जाई जा रही दो बोरा पशुओं की खालें भी पुलिस ने बरामद की हैं। दोनों आरोपी बाइक छोड़कर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना पर टीम के साथ उन्होंने शेरपुरकलां निवासी कुल्ला के घर छापा मारा। वहां प्रतिबंधित पशु का वध होता मिला। पुलिस ने मौके से पशु का अधकटा शव, वध के उपकरण, एक बाइक बरामद कर गांव निवासी जावेद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पशु का वध कर रहा कुल्ला का पुत्र शारिक, गांव का ही नदीम, जीशान, शरीफ, मुजीब, अकरम पुलिस को देखकर घर की छत से भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि पशु का वध होने की सूचना से दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसलिए सूचना सीओ को देकर अन्य थानों की पुलिस भी बुला ली गई। टीम में एसएसआई हरीराम त्रिपाठी, दरोगा जशपाल सिंह ग्वाल, योगेश शंखधार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मुझा रोड पर बाइक से प्रतिबंधित पशुओं की दो बोरों में भरकर खालें ले जाने की सूचना पर घेराबंदी की गई। आरोपी बाइक और खालों से भरे दोनों कट्टों को छोड़कर भाग गए। बरामद मांस की जांच उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह से कराई गई। डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मांस का सैंपल लिया गया है। परीक्षण के लिए प्रयोगशाला मथुरा भेजा जाएगा। पुलिस ने बरामद मांस की जांच के बाद उसे नष्ट करा दिया है।
लग्जरी कार में पांच पशु बरामद
ीलीभीत। जाम के दौरान पुलिस को आते देख पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं से भरी जाइलो कार मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार से पांच पशु बरामद किए हैं।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि मंगलवार की रात पूरनपुर हाइवे पर जरा पुलिस चौकी के पास जाम लगा था। इसी बीच पूरनपुर की ओर से जाइलो कार भी जाम में फंस गई। जाम की सूचना पर जब वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो तस्कर कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें जीवित अवस्था में पांच प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में लिया है।

प्रतिबंधित पशुओं के वध पर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पूरनपुर। शेरपुरकलां में प्रतिबंधित पशुओं का वध न रुकने पर पुलिस ने बुधवार की शाम को सीओ के निर्देशन में फ्लैग मार्च किया। पुलिस के फ्लैग मार्च से धंधे से जुड़े लोगों मेें हड़कंप देखा गया।
शेरपुरकलां में पुलिस ने बुधवार को एक घर में प्रतिबंधित पशु का वध होते पकड़ा था। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं के वध को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों में रोष है। स्थिति सही रखने आदि को लेकर शेरपुरकलां में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ राजेश्वर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं का वध सर्किल में किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। धंधे में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाकर जेल भिजवाया जाएगा। उधर, पुलिस के अचानक फ्लैग मार्च से प्रतिबंधित पशुओं के वध का धंधा करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed