फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six trucks collide Injured, three Referee

ट्रकों की भिड़ंत में छह  लोग घायल, तीन रेफर

Sun, 10 Apr 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Six trucks collide Injured, three Referee
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार दंपति सहित छह लोग घायल हो गए। दंपति सहित तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा आसाम हाइवे पर जराकोठी के समीप हुआ। पूरनपुर की ओर से कोयला भरकर जा रहा ट्रक नंबर यूपी 25 एटी 7836 और पीलीभीत की ओर से आ रहे ट्रक डीआईएल 3358 में भिड़ंत हो गई। हादसे में पूरनपुर की ओर से जा रहा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक पीलीभीत के नौगवां पकड़िया निवासी कासिम, ट्रक में सवार नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी 35 वर्षीय सद्दीक, शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव हतौता निवासी 32 वर्षीय शफीक, उसकी पत्नी संतरा, पुत्री तीन वर्षीय गुलबाग, पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज निवासी 25 वर्षीय रियासत, गांव टंडोला निवासी 65 वर्षीय नत्थू घायल हो गया। ट्रक चालक सहित तीन घायलों को ट्रक की केबिन को काट कर बमुश्किल निकाला गया। दूसरा ट्रक चालक मौके से भागने में सफल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में सद्दीक, शफीक और उसकी पत्नी संतरा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed