{"_id":"578a73474f1c1b5e1b13dfa7","slug":"seven-lakhs-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर फ्लोर मिल मालिक से सात लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर फ्लोर मिल मालिक से सात लाख लूटे
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
तमंचा दिखाकर फ्लोर मिल मालिक से सात लाख लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर फ्लोर मिल मालिक और स्टाफ को धमकाकर एक पुराने नौकर सात लाख रुपये लूट ले गया। मिल मालिक ने एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। लूट की सूचना मिलने पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे, इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी नौकर के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।
शहर के मोहल्ला पुरानागंज के रहने वाले घनश्याम अग्रवाल की पूरनपुर रोड पर जीएल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फ्लोर मिल है। शुक्रवार दोपहर वह मिल परिसर में बने अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। तभी मिल में पहले काम कर चुका कर्मचारी गौहनिया गांव निवासी अनिल मौर्य आ गया। उसने मिल स्वामी अग्रवाल को पास के एक कमरे में चलने को कहा। उसके नशे में होने की बात भांपते हुए अग्रवाल ने भीतर जाने से मना कर दिया। इस पर अनिल ने गोट से तमंचा निकाला और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बाहर ले आया। भागने की कोशिश करने पर गोली मारने की धमकी दी। परिसर में ही मौजूद तीन कर्मचारी ओमप्रकाश, ब्रजलाल, कृपाशंकर को भी एक ओर खड़ा करा दिया। इस बीच मौका लगते ही घनश्याम अग्रवाल ने भागकर खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया। आरोपी अनिल मौर्य ने कैशियर ओमप्रकाश को गन प्वाइंट पर लेकर गल्ले में रखे सात लाख रुपये लूट लिए और अपनी मोटर साइकिल से भाग गया। आरोपी के भागने का पता लगने पर मिल मालिक बाहर निकलकर आए और आसाम रोड चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलने पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट, एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्यागी और आसाम रोड चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।