{"_id":"dab6a8751057ba96bbc60e6e977340c1","slug":"seven-days-before-the-escape-had-married-in-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागने से सात दिन पहले बरेली में किया था निकाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भागने से सात दिन पहले बरेली में किया था निकाह
पीलीभीत
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर समुदाय के युवक के साथ फरार हुई सर्राफ कारोबारी की पुत्री ने घर से जाने से हफ्ते भर पहले अपने प्रेमी के साथ बरेली में निकाह कर लिया था। इतना ही नहीं उसने 17 फरवरी को एसपी को रजिस्टर्ड डाक से शपथ पत्र के साथ पत्र भेजकर निकाह की जानकारी भी दी थी। प्रेमी ने अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रेमिका के घरवालों से खतरा जताया है और सुरक्षा देने की मांग की है। युवती और उसका प्रेमी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
शहर निवासी एक सर्राफ कारोबारी की 20 वर्षीय पुत्री अपने प्रेमी अली उर्फ हनी के साथ 21 फरवरी को भाग निकली थी। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से एक संप्रदाय के लोग भड़के उठे। दो रोज तक हिंदू संगठनों ने युवती को बरामद न करने पर पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि युवती ने 14 फरवरी को बरेली में निकाह किया था। 17 फरवरी को उसने निकाह के कागजातों सहित एक पत्र एसपी को भेजा था और निकाह की जानकारी दी थी। इसके बाद वह प्रेमी के साथ 21 फरवरी को भाग निकली।
उन्होंने बताया की युवती के प्रेमी ने 22 फरवरी को हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दायर कर लड़की के घरवालों से जान का खतरा बताया है। उसने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें इलाहाबाद में लगी हुई हैं, लेकिन प्रेमी युगल अभी हाथ नहीं चढ़े हैं।