{"_id":"58c7f13d4f1c1bb76032a709","slug":"scorching-while-cooking-matrimony","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय झुलसी विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव किसनी की घटना, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
कोतवाली क्षेत्र के गांव किसनी की एक विवाहिता की मंगलवार को खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर मौत हो गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गंाव किसनी निवासी रतनलाल जोशी ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पत्नी सरिता सोमवार को रात लगभग नौ बजे गैस पर खाना बना रही थी। सरिता किसी तरह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। सरिता को बचाने के प्रयास में उसका पति भी साधारण रूप से झुलस गया। दोनों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां मंगलवार को सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पीलीभीत के मोहल्ला जोाश्ी टोला में रह रहे मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए थे। अस्पताल वालों की सूचना पर बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शाम को शव उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया।