{"_id":"570a87514f1c1b4664c810cc","slug":"scorching-flames-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों से झुलसा जिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की लपटों से झुलसा जिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयार खड़ी फसल और तपती गर्मी में एक चिंगारी भी बारूद का काम करती है। बावजूद इसके खेत किनारे काम करने वाले बीड़ी पीने से बाज नहीं आ रहे। रविवार को माधोटांडा, जहानाबाद, अमरिया क्षेत्र में खेतों में आग लगने से 25 एकड़ गेहूं और पूरनपुर के हीरपुर गांव में 44 व बीसलपुर में शहद व्यापारी के घर में आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इन अग्निकांडों में एक बच्चे सहित 10 लोग और छह पशु झुलस गए, साथ ही एक कंबाइन ट्राली व बाइक भी जल गईं।
हीरपुर मेें 44 घर जले बालक सहित नौ झुलसे
पूरनपुर/जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर निवासी अशोक कुमार के घर में दोपहर को अचानक आग लग गई और कुछ ही समय में यह आग पूरे गांव में फैल गई। आग ने 44 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग से आसपास गांव के लोगों भी आग बुझाने पहुंच गए। आग से गांव के 44 घर और पड़ोसी गांव खांडेपुर निवासी गंगाराम, सोहन लाल, परमेश्वर, शंकर लाल, कांशीराम, रानी, चुम्मन, अय्यूब, सावली, पुनैनी देवी, अशपाक, मोहनी देवी का एक-एक एकड़ गेहूं, गोमती देवी को दो-दो एकड़, हरीप्रकाश का दो बीघा, रामस्वरूप का चार बीघा, फिरोज का एक बीघा, रामेश्वर का तीन बीघा गेहूं जल गया। आग में अशोक कुमार की चार बकरी, रामचंद्र की दो बकरी झुलस गई। रामऔतार व रामेश्वर की बाइक, रामचंद्र की साइकिल और 30 हजार रुपये, अजयपाल के पांच हजार रुपये व दहेज का सामान, जेवरात, रामचंद्र के 30 हजार, धर्मेंद्र के 25 हजार, ध्यान सिंह की 10 हजार रुपये जल गए। आग में घिरने से होरीलाल की पत्नी लीलावती, अशोक कुमार, रामश्री, रमेश की पुत्री ज्योति, पुत्र रजनीश, संजय की पत्नी सीतादेवी, पुत्र सौरभ, पुत्री रीमा, महेंद्र की पुत्री द्रोपदी झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसे तीन वर्षीय सौरभ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग पर बमुश्किल आग पर काबू पाया। उधर, गांव सिरसा के समीप नरई के खेत में लगी आग से किसानों में हड़कंप मच गया। गांव कढेरचौरा में आग से एक किसान का एक एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया उधर घुंघचाई के गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी रामचंद्र, सर्वजीत के दो बीघा गेहूं जल गया।
बीडी की तलब से जले अन्नदाताओं के अरमान
माधोटांडा। कस्बे के पश्चिम खारजा नहर के निकट दिन में करीब 11.30 बजे कस्बा निवासी रईस मियां में सुबह किसी तरह आग लग गई। इस आग से उनका करीब ढाई एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हो गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके कुछ देर बाद उनके खेत से कुछ दूरी पर स्थित कस्बा निवासी रामऔतार सिंह के खेत में आग में लग गई। आग लगने के समय कस्बे के ही पप्पू की कंबाइन गेहूं की कटाई कर रही थी। चालक ने कंबाइन को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया लेकिन आग की विकरालता के आगे वह बेबस हो गया जिससे कंबाइन के टायर और उसका कुछ भाग जल गया साथ ही साढ़े तीन एकड़ गेहू जल गया। इसके अलावा पड़ोस में सुजान सिंह व उत्तम सिंह करीब चार एकड़ गेहूं जल गया। कस्बे की ओर तेजी से बढ़ रही आग को काबू में करने के लिए दो फायर बिग्रेड और सैकड़ों ग्रामीण लगे थे लेकिन काम बढ़ती जा रही थी। इस पर गांव के ही फिरोज ने जान की परवाह किए बिना ट्रैक्टर में हैरो जोड़कर आग के आगे जुताई शुरू की जिससे बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गौनेरीवदी में आग से आठ एकड़ गेहूं व ट्राली जली
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गौनेरीवदी निवासी मिढ़ईलाल के खेत में सुबह कंबाइन से कटाई शुरू हुई। करीब एक एकड़ गेहूं कटने के बाद कंबाइन से ट्राली में गेहूं डाला जा रहा था। इस बीच खेत के कट चुके भाग से आग की लपटे उठने लगी और जब तक लोग कुछ समझ पाते आग अनियंत्रित हो गई। आग लगी देख कंबाइन चालक उसे लेकर किसी तरह सुरक्षित निकल गया, लेकिन ट्रैक्टर का सेल्फ खराब होने से वह स्टार्ट नहीं हो सका। इस पर मिढईलाल ने अन्य लोगों की मदद से ट्राली को खेत में ही छोड़ ट्रैक्टर को सुरक्षित निकाला, लेकिन कटने को शेष बचा चार एकड़ खेत और ट्राली में पड़ा एक एकड़ खेत का गेहूं व ट्राली जलकर नष्ट हो गई। मिढई लाल के साथ आग पड़ोस में मुनव्वर, तसव्वसर, तहव्वर, मुशर्रफ व सनव्वर खां के खेतों में फैल गई। इससे उनका भी चार एकड़ से अधिक गेहूं जल गया। साथ ही उनके खेत की चारों ओर मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़, दो एकड़ गन्ना व पड़ोसी इश्हाक का दो एकड़ गन्ना जल गया। आग लगने की सूचना गांव वालों ने फायर विभाग एवं पुलिस को दी लेकिन आग बुझने तक फायर बिग्रेड नहीं पहुंची।
शहद व्यापारी के घर लगी आग, लाखों का नुकसान
बीसलपुर। गांव रसायाखानपुर निवासी शहद व्यापारी भिखारी लाल के घर रविवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। इसमें 35 हजार की नगदी, 50 पीपा शहद, कपड़े, बर्तन, जेवर, फर्नीचर, लकड़ी व घरेलू सामान सहित लाखों रूपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में व्यापारी की पत्नी भी झुलस गई है। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
आग से छह बीघा गेहूं जला
अमरिया। थाना क्षेत्र के गांव हिमकनपुर निवासी विश्राम सागर के खेत में शनिवार रात अचानक आग लग गई। जानकारी मिलने पर गांव वालों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उनका करीब छह बीघा गेहूं जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि राहगीरों द्वारा सुगलती बीड़ी फेंकने से आग लगी है।