{"_id":"586e93714f1c1bb61e159152","slug":"sarraf-jewelry-store-thieves-carried-eight-million","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने सर्राफ की दुकान से आठ लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सर्राफ की दुकान से आठ लाख के जेवर उड़ाए
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने सर्राफ की दुकान से आठ लाख के जेवर उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कोतवाल मनोज कुमार को चार्ज संभाले चंद घंटे हुए कि चोरों ने पिकेट प्वाइंट के चंद कदम की दूरी पर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। जेपी रोड स्थित सर्राफा की दुकान से सोने, चांदी के करीब आठ लाख कीमत के जेवरात ले गए। सूचना मिलने पर एएसपी समेत कई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
मोहल्ला साहूकारा निवासी रमन कुमार गुप्ता की जेपी रोड पर दिव्य ज्वैलर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह रोज की तरह दुकान को ताला लगाकर घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान को निशाने पर ले लिया। छत पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर सीड़ी लगाकर नीचे आ गए। इसके बाद दुकान के शोकेेस में लगे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यहां से चोर करीब 150 ग्राम सोना, आठ किलोग्राम चांदी के जेवरात समेटा और छत के ही रास्ते निकल गए। खास बात रही कि दुकान से चंद कदम की दूरी एक तरफ पिकेट, तो दूसरी ओर यूपी 100 डायल की गाड़ी खड़ी रहती है। बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह पीड़ित रमन गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे। मेनगेट पर लगे ताले खोलकर भीतर घुसे तो सारा सामान बिखरा और जेवरात गायब मिले। शोर पर आसपास के तमाम व्यापारी जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन भी पहुंच गए। जिसके बाद मौक ा मुआयना कर पीड़ित से जानकारी जुटाई। इसके बाद जल्द खुलासे का आश्वासन देकर अफसरों ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वाट टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।