{"_id":"5759a9574f1c1b6e409c5d25","slug":"sandals-tied-around-the-waist-the-woman-will-be-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर पर चप्पलें बांधे घूम रही महिला से होगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमर पर चप्पलें बांधे घूम रही महिला से होगी पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला थाना क्षेत्र के पुरवाखाग गांव में पड़ी डकैती में पीड़ितों ने बदमाशों की कमर पर चप्पलें बंधी होने की जानकारी दी है। इस पर पुलिस ने दो दिन पूर्व कुर्री में हुई डकैती के बाद संदिग्ध रूप से घूमती मिली महिला से पूछताछ तेज कर दी है। महिला के कमर पर भी चप्पलें बंधी मिली थीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला गैंग की सदस्य हो सकती है। वहीं महिला खुद मानसिक रूप से कमजोर होने का ड्रामा कर रही है।
जिले में डकैती की ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है और इसका खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। इस मामले में पुलिस ने कुर्री गांव में हुई डकैती की घटना के बाद गांव के निकट से पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रही एक महिला को हिरासत में लिया था। इस महिला की कमर पर भी चप्पलें बंधी मिली थीं और बातों और हरकतों से वह मानसिक रूप से कमजोर होने का ड्रामा कर रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह खुद को मानसिक रूप से कमजोर दर्शा रही है। उधर, बुधवार की रात गजरौला थाना क्षेत्र में हुई घटना में पीड़ित परिवार ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके अनुसार बदमाशों के कमर पर भी चप्पलें बंधी हुई थीं। कमर पर चप्पल बंधी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस को घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जगी है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने हिरासत में ली गई महिला से पुन: पूछताछ के निर्देश दिए हैं। महिला से कुछ जानकारी मिलती है तो पुलिस बदमाशों तक पहुंच सकती है।
डकैती के खुलासे को गठित की टीम
तीन थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक हुई डकैती के लिए पुलिस हाथ-पैर मार रही है। इसके लिए एसपी अनिल कुमार सिंह ने टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी निर्मल सिंह बिष्ट ने सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह भदौरिया, निर्देश कुमार, कांस्टेबिल उमेश व अवधेश को रखा गया है।