फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rnjisn two parties in the village Pdria In the assault , five injured

गांव पड़रिया में रंजिशन दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Sat, 08 Aug 2015 10:40 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sat, 08 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

गांव पड़रिया में रंजिशन दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की अन्य घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।  

विज्ञापन

गांव पड़रिया निवासी वेद प्रकाश मिश्रा और आदेश कुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के वेद प्रकाश, उनके पुत्र भरत मिश्रा और दूसरे पक्ष के आदेश, उनकी मां सर्वेशा देवी, चाचा सुरेश घायल हुए। पुलिस ने वेद प्रकाश की ओर से गांव निवासी रामप्रताप, अनुराग, आदेश के और आदेश की ओर से वेद प्रकाश, नगेंद्र व भरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य घटनाओं में गांव मुझाखुर्द निवासी मुफीदा बेगम को बच्चों को गालियां देने से मना करने पर उसके पति ने पीट दिया। गांव कंजाखेड़ा मेें रंजिशन नुसरत और बीच-वचाव को आई उसकी पत्नी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने नुसरत की ओर से गांव निवासी साबिर, फैजनूर, एजाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी गांव मेें रंजिशन अकबर वली और उसकी भतीजी नाजरुन को पीटकर घायल कर गिया। पुलिस ने अकबर की ओर से गांव निवासी लश्करी, अली जान, आसिम सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में बच्चों के विवाद में मोहल्ले के मूलचंद की पिटाई कर दी गई। बीच-वचाव को पहुंची पत्नी मीना और पुत्री शिवानी को भी पीट दिया गया। पुलिस ने मूलचंद की ओर से गांव निवासी अबी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव पिपरिया लाला निवासी चंद्रपाल की रंजिशन पिटाई कर दी गई। पुलिस ने चंद्रपाल की ओर से गांव निवासी पोलिंदर, मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed