फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rice traders and drivers Hostage demanded protection money

चावल व्यापारी व चालक को बंधक बनाकर मांगी रंगदारी

Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

मोहल्ला थान सिंह निवासी चावल व्यापारी नाथूराम की बहू ने बरेली जिले के थाना दियोरनियां के कसबा रिछा निवासी एक मिल मालिक पर पिकअप चालक और उसके पति को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है।  उन्होंने एसपी के कैंप कार्यालय में मामले की तहरीर दी है।

विज्ञापन

मोहल्ला थान सिंह निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि तीन सितंबर को ससुर नाथूराम ने पिकअप रिछा की एक राइस मिल पर चावल लेने के लिए भेजी थी। जिसके ड्राइवर गुड्डू का फोन आया कि पिकअप का एक्सीडेंट हो गया है और मुझे चोट भी आई है। सूचना पर पति विपिन अपने मित्र पृथ्वी के साथ बाइक से रिछा गए। पति के पास 20 हजार रुपये थे। शाम आठ बजे पति का फोन उसके जेठ के मोबाइल पर आया। पति ने बताया कि पिकअप और ड्राइवर मिल गया है। कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ। राइस मिल मालिक ने अपने अन्य साथियों की मदद से फोन कराया। अब आरोपियों ने उन्हें और पृथ्वी को भी बंधक बना लिया है। इसके बाद पति का फोन डिस्कनेक्ट हो गया। पति का साथी पृथ्वी रविवार की सुबह करीब 11 बजे किसी तरह से छूटकर घर पहुंचे और पूरी घटना बताई। आरोप है कि आरोपी बा-बार कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। एसपी जवाहर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें ऐसी कोई तहरीर मिली है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed