{"_id":"57a0dd974f1c1bf7702b9401","slug":"revel-in-the-car-was-taken-to-celebrate-the-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया ग्राम प्रधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया ग्राम प्रधान
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को हाइवे पर कार में रंगरेलियां मनाते धर दबोचा। एक महिला भी गिरफ्तार की गई। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा में रही।सोमवार देर शाम जहानाबाद पुलिस के एसआई दुर्गाचरन, कांस्टेबल सुनील कुमार, अंकित गौर, अजय यादव शाही पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। करीब पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बरेली हाइवे पर ललौरीखेड़ा के पास एक सफारी गाड़ी में कुछ लोग रंगरेलियां मना रहे है। इस पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। गाड़ी में सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और चार युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम खमरिया पुल निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह, इस्लामनगर के प्रधान यूनुस अली, शादाब, मोहम्मद अहमद बताया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। अफसरों को ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। जहानाबाद एसओ भोला सिंह ने बताया कि कार में रंगरेलियां मनाते प्रधान समेत चार युवक पकड़े गए है। पांचवीं महिला को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है। मंगलवार को केस दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन