फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reported murder on three including husband

पति समेत तीन पर दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Reported murder on three including husband
demo pic - फोटो : अमर उजाला
साले की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई, शव पोस्टमार्टम को भेजा 
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने के बाद विवाहिता की मौत का मामला 

संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में झुलसने के बाद विवाहिता की निजी अस्पताल में मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

न्यूरिया थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी ओमकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन उर्मिला देवी (36) की शादी पंद्रह साल पहले जहानाबाद के बारातबोझ निवासी संतराम से हुई थी। उसके तीन बच्चे रोशनी (12), जूली (6) और राहुल (8) हैं। आरोप है कि पिछले कई सालों से विवाहिता को ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते उसको मंगलवार को पति संतराम ने अपने दो भाईयों की मदद से मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इसके बाद उसकी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम मौत हो गई। इंस्पेक्टर जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति संतराम, उसके दो भाई श्रीकृष्ण और छोटेेलाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed